Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डोमकल से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, हथियार तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, डोमकल जलंगी सागरपाड़ा और रानीनगर थाना इलाकों से होकर ये हथियार अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेश भेजे जा रहे हैं

28 Jul 2025

डोमकल से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, हथियार तस्कर गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिले के अंतर्गत डोमकल थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को भारी मात्रा में कारतूस और अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित का नाम आशराफुल मंडल है जो डोमकल थाना क्षेत्र के युगिंदा मोल्लापाड़ा इलाके का निवासी है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी उसी के आधार पर झाओबाड़िया महरमतला इलाके में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक काले रंग की सात एमएम पिस्तौल चार राउंड सात एमएम बोर की गोलियां और 98 राउंड 12 बोर के कारतूस जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा जहां पांच दिन की पुलिस हिरासत की मांग की गई है ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके।
डोमकल के एसडीपीओ शुभम बजाज ने सोमवार को बताया कि पिछले दो महीनों में डोमकल अनुमंडल में तीन अवैध हथियार फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में हथियार कारतूस और निर्माण उपकरण बरामद किए गए हैं। कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार के मुंगेर में बने सस्ते हथियारों की बड़ी खपत डोमकल में देखी जा रही है। यहां 25 हजार से 40 हजार रुपये में सात एमएम की पिस्तौल पांच से सात हजार में लोकल मेड पाइपगन और 150 से 200 रुपये में थ्री नॉट थ्री बोर के कारतूस मिल रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, डोमकल जलंगी सागरपाड़ा और रानीनगर थाना इलाकों से होकर ये हथियार अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेश भेजे जा रहे हैं। साथ ही डोमकल से सटे नदिया जिले में भी इनकी आपूर्ति की जा रही है। सीमा से सटे झारखंड होते हुए फरक्का सूती और उमरपुर के रास्ते अब तस्करी के प्रमुख गलियारे बन चुके हैं, जिन्हें पुलिस ने चिन्हित किया है और उन पर विशेष तौर पर निगरानी रखी जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डोमकल से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, हथियार तस्कर गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, डोमकल जलंगी सागरपाड़ा और रानीनगर थाना इलाकों से होकर ये हथियार अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेश भेजे जा रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News